latest News

1 फरवरी 2026 से पान मसाला पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर (Cess) लागू कर दिया गया है। यह सामान्यतः लगाए जाने वाले 40% GST से अलग है। नया उपकर पान मसाला बनाने वाली कंपनियों की उत्पादन क्षमता के आधार पर लगाया जाएगा।

बजट दस्तावेजों के अनुसार, 40% GST जोड़ने के बाद पान मसाला पर कुल कर बोझ 88% रहेगा। सरकार को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के शेष दो महीनों (फरवरी और मार्च) में स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर से लगभग ₹2,330 करोड़ की वसूली होगी और 2026–27 में यह राशि ₹14,000 करोड़ तक पहुँच जाएगी।