मलयालम सिनेमा में अपने शानदार संगीत योगदान के लिए मशहूर वरिष्ठ संगीत निर्देशक एस. पी. वेंकटेश का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल चेन्नई के अलापक्कम में किया जाएगा। उनके निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
एस. पी. वेंकटेश ने भूमियिले राजकुमारन, व्यूहं, राजाविंटे मकन, विलंबरम, वाझियोरकाझ्चकल, दूत्यम, वत्सल्यम, पैत्रुकम, सैन्यम, सोपनम सहित कई सफल फिल्मों में संगीत दिया।