दिल्ली में सोमवार सुबह बम की धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 10 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह हाल के दिनों में देश के प्रमुख शहरों के स्कूलों को निशाना बनाने वाली ऐसी घटनाओं की श्रृंखला का ताज़ा मामला है।
सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित कई प्रतिष्ठित स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस को अवगत कराया गया। फायर सर्विस और बम निरोधक दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। धमकी देने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
जिन स्कूलों को धमकी मिली:
- लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट
- कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी
- वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी
- कैम्ब्रिज स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NFC)
- द इंडियन स्कूल, सादिक नगर
- सीएम स्कूल, रोहिणी
- डीटीए स्कूल, आईएनए
- बाल भारती स्कूल, रोहिणी
- एयर फोर्स स्कूल, लोधी रोड
- केआर मंगलम इंडियन स्कूल
- Log in to post comments