शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में मनाया गया। इस अवसर पर दो चरणों में कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती के संरक्षण में किया गया। महाविद्यालय में संचालित प्रातःकालीन पाली में प्रातः 11ः00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात् दो मिनट का सभी विद्यार्थियों एवं अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा मौन रखा गया। नशामुक्त भारत के लिए अभियान चलाने के उद्देश्य से नशामुक्ति की शपथ प्रभारी प्राचार्य डॉ.
- Today is: