असम के जोरहाट की ऐशी प्रिशा बोरा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऐशी ने प्राकृतिक खेती, वेस्ट टू वेल्थ जैसे कई नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर सफलतापूर्वक काम किया है।
कम उम्र में सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का उनका निरंतर प्रयास सराहनीय है, जो अन्य युवाओं को भी रोजमर्रा की जिंदगी में टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
- Log in to post comments