राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए गए।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इन बच्चों ने अपने परिवार, समाज और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये सम्मान देशभर के सभी बच्चों को प्रेरित करेंगे।

Category