लद्दाख में 14,000 फीट की ऊंचाई पर पांगोंग फ्रोजन लेक मैराथन में भारतीय सेना का दबदबा

लद्दाख में 14,000 फीट की ऊंचाई पर पांगोंग फ्रोजन लेक मैराथन में भारतीय सेना का दबदबा

लद्दाख के लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पांगोंग त्सो में आयोजित चौथी फ्रोजन लेक मैराथन 2026 में भारतीय सेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। इस रोमांचक प्रतियोगिता में 450 से अधिक धावकों ने शून्य से नीचे तापमान और कठिन परिस्थितियों के बीच हिस्सा लिया।
Indian Army की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स (त्रिशूल डिवीजन) के सहयोग से आयोजित इस मैराथन में 5 किमी से लेकर 42 किमी (फुल मैराथन) तक की श्रेणियां शामिल थीं। बर्फ से जमी झील पर दौड़ना प्रतिभागियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, जहां तेज ठंडी हवाएं और कम ऑक्सीजन स्तर ने उनकी सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा ली।
फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) ने सभी विजेताओं और विशेष रूप से लद्दाख स्काउट्स के जवानों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

लद्दाख में 14,000 फीट की ऊंचाई पर पांगोंग फ्रोजन लेक मैराथन में भारतीय सेना का दबदबा

प्रमुख विजेता-

10 किमी दौड़:
प्रथम: अग्निवीर महबूब अली
द्वितीय: नायक रिनचेन गुरमेट
तृतीय: लांस नायक जिगमत स्टोबदान

21 किमी (हाफ मैराथन):
प्रथम: राइफलमैन त्सेतन नामग्याल
द्वितीय: अग्निवीर ताशी नामग्याल
तृतीय: अग्निवीर सरफराज हुसैन

42 किमी (फुल मैराथन):
प्रथम: नायक त्सेरिंग नुरबू
द्वितीय: अग्निवीर त्सेरिंग स्टोबगाइस
तृतीय: राइफलमैन कादिम हुसैन

यह आयोजन न केवल भारतीय सेना की शारीरिक क्षमता और साहस को दर्शाता है, बल्कि लद्दाख में शीतकालीन खेलों और एडवेंचर टूरिज्म को भी वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Category