उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में ठंडी सुबह, घना कोहरा और कम न्यूनतम तापमान जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।
IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 20-21 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी हो सकती है। 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है। दिल्ली में 20 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, रात में धुंध और सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
लोगों को ठंड, कोहरे के कारण यात्रा में होने वाली परेशानियों और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
- Log in to post comments