उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते शिक्षा विभाग ने 10वीं तक के सभी स्कूलों को शनिवार को बंद रखने का आदेश दिया है। कई जिलों में स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है।
लखनऊ में पहले से ही प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक के स्कूल 24 से 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेंगे। रायबरेली, महाराजगंज, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ और वाराणसी में 28 दिसंबर तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।
शाहजहांपुर में प्री-प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे और कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। यह कदम छात्रों और स्कूल स्टाफ को सर्दी से होने वाली परेशानी से राहत देने के लिए उठाया गया है। इस प्रकार, गुरु गोविंद सिंह जयंती और रविवार को ध्यान में रखते हुए छात्रों को तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।
- Log in to post comments