latest News

ये रेल कॉरिडोर दिल्ली को सिलिगुड़ी से जोड़ते हुए हाई-स्पीड ट्रेन सेवा प्रदान करेंगे, जिससे न केवल दिल्ली और पश्चिम बंगाल बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी को केंद्र सरकार का बजट 2026-27 पेश किया। बजट में विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। दिल्ली के लिए सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक था हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर। वित्त मंत्री ने भारत में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की, जिनमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी रूट भी शामिल हैं।