रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन से पहले पुलिस अलर्ट!

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन से पहले पुलिस अलर्ट!

साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी के बाद होने वाला ग्रैंड रिसेप्शन अब सख्त सुरक्षा घेरे में होगा। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में निजी समारोह में शादी रचाने के बाद यह जोड़ी 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन देने वाली है।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन से पहले पुलिस अलर्ट!

हालांकि, कार्यक्रम से पहले पुलिस ने सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। चूंकि दोनों कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं, ऐसे में रिसेप्शन स्थल के बाहर भारी भीड़ जुटने की आशंका जताई जा रही है।

हैदराबाद पुलिस ने साफ किया है कि रिसेप्शन पूरी तरह इनविटेशन-ओनली रहेगा। केवल वैध निमंत्रण पत्र रखने वाले मेहमानों को ही प्रवेश दिया जाएगा। आम जनता और फैंस से अपील की गई है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और स्थल पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बहुचर्चित ‘विरोश’ वेडिंग रिसेप्शन में तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के अलावा राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र के विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

देशभर में शादी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इसी को देखते हुए पुलिस को ट्रैफिक जाम, भीड़ नियंत्रण और संभावित सुरक्षा जोखिमों से बचाव के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन से पहले पुलिस अलर्ट!

रश्मिका और विजय पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 26 फरवरी को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। उसी शाम कपल ने अपनी ड्रीम वेडिंग की तस्वीरें साझा कीं, जिन पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया।

अब सभी की नजरें 4 मार्च को होने वाले रिसेप्शन पर हैं, जहां सख्त सुरक्षा के बीच सितारों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है।

Category