वैलेंटाइन डे पर धनुष से शादी को लेकर मृणाल ठाकुर का बड़ा बयान!

वैलेंटाइन डे पर धनुष से शादी को लेकर मृणाल ठाकुर का बड़ा बयान!

पिछले कुछ महीनों से मृणाल ठाकुर और धनुष के डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं। मृणाल ठाकुर की निजी ज़िंदगी हाल के महीनों में चर्चा में रही है, जब से उनका नाम अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के इस महीने शादी करने की भी अफवाह उड़ी थी, लेकिन बाद में यह महज़ एक अफवाह निकली।

हाल ही में एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी और अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया। शादी की अफवाहों पर उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में कहा कि लोगों को उन्हें भी शादी में बुला लेना चाहिए था। उन्होंने कहा, “हां, मैंने ये सब देखा है। मुझे ये सब देखकर हंसी आती है और जो लोग मेरे लिए फ्री पीआर कर रहे हैं, मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी के प्यार में हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं यार, मैं प्यार में नहीं हूं।”

वहीं, न्यूज़18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के डेटिंग करने की पुष्टि की गई है। एक सूत्र ने बताया, “हां, यह सच है कि वे डेट कर रहे हैं। लेकिन यह रिश्ता अभी नया है और वे फिलहाल इसे सार्वजनिक या मीडिया के सामने आधिकारिक करने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। इसके बावजूद, वे साथ बाहर जाने और दिखने से नहीं हिचकते। दोस्त इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं, क्योंकि मूल्यों, पसंद और सोच के मामले में दोनों काफी मिलते-जुलते और एक-दूसरे के अनुकूल हैं।”

इसके बाद मृणाल ने इंस्टाग्राम पर धनुष की बहनों को भी फॉलो किया।

Category