जहरीले पानी ने फिर मचाई दहशत! गांधीनगर में 104 लोग अस्पताल में भर्ती, टाइफाइड का डर

जहरीले पानी ने फिर मचाई दहशत! गांधीनगर में 104 लोग अस्पताल में भर्ती, टाइफाइड का डर

इंदौर के बाद अब गांधीनगर में दूषित पानी ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाला है। शहर के कई इलाकों में टाइफाइड के संदिग्ध मामले सामने आए हैं। बीते दिनों कुल 104 मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच में पता चला कि प्रभावित क्षेत्रों का पीने का पानी सुरक्षित नहीं है। नगर निगम ने तुरंत घर-घर सर्वेक्षण और क्लोरीन गोलियों का वितरण शुरू कर दिया। प्रशासन ने नागरिकों को पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी है।

जहरीले पानी ने फिर मचाई दहशत!

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को अस्पताल का दौरा कर हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों और उनके परिवारों के लिए भोजन और अन्य सुविधाओं का इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। बेहतर इलाज के लिए 22 डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।

जहरीले पानी ने फिर मचाई दहशत!

सिविल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीता पारिख ने बताया कि सेक्टर 24, 25, 26, 28 और आदिवाड़ा क्षेत्र से बच्चों समेत कई लोगों को भर्ती किया गया। नगर निगम पानी की टंकियों की सफाई पर जोर दे रहा है और प्रभावित इलाकों में सतत निगरानी रखी जा रही है।

जहरीले पानी ने फिर मचाई दहशत!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लगातार हालात की जानकारी ली और प्रशासन को सक्रिय निगरानी और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Category